फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   20 candidates filed nomination in eight blocks

आठ ब्लॉकों में 20 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Thu, 08 Jul 2021 06:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
20 candidates filed nomination in eight blocks
आठ ब्लॉकों में 20 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के चार ब्लॉकों में प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। जबकि बृहस्पतिवार को आठ ब्लॉकों में 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पर्चा वापसी के बाद तय होगा कहां-कहां मतदान होगा।
सदर ब्लॉक के एआरओ साईं तेजा सिलम ने बताया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी सोनी तथा निर्दलीय अनीता ने नामांकन किया है। बृजमनगंज के एआरओ ओमप्रकाश यादव ने बताया कि ब्लॉक में भाजपा समर्थित उदयराज तथा निर्दलीय राममिलन व बैजू ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। घुघली के एआरओ शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा समर्थित रीता एवं सपा समर्थित आशा देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। निचलौल के एआरओ अविनाश कुमार ने बताया कि भाजपा समर्थित रमाशंकर गौतम, निर्दलीय सलहंता ने नामांकन पत्र दाखिल किया। लक्ष्मीपुर के एआरओ मोहम्मद जसीम ने बताया कि पूर्व विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पांडेय व फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह की उपस्थिति में अंजली पांडेय ने नामांकन किया, निर्दलीय के रूप में इंद्रावती पाठक व अपर्णा पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया। धानी ब्लॉक के एआरओ वाचस्पति सिंह ने बताया कि भाजपा समर्थित मिथलेश, सपा समर्थित रामफेर तिवारी तथा निर्दलीय अनुराग मणि त्रिपाठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। मिठौरा के एआरओ राहुल देव भट्ठ ने बताया कि भाजपा समर्थित उर्मिला देवी, निर्दल रणजीत बहादुर सिंह व मनीष यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नौतनवां के एआरओ रामसजीवन मौर्य ने बताया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी राकेश मद्धेशिया पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। पूर्व विधायक मुन्ना सिंह के साथ पहुंचे सपा समर्थित प्रत्याशी राधारमण चौधरी ने पर्चा भरा।
विज्ञापन

नामांकन के दौरान रही कड़ी सुरक्षा
नामांकन के दौरान सभी 12 ब्लॉक परिसरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। संबंधित थानाक्षेत्र के थाना प्रभारी के साथ बड़ी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मी हालात पर नजर बनाए थे। पुलिस उपाधीक्षक ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने भी लिया जायजा
डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बृहस्पतिवार को सदर ब्लॉक में पहुंचकर नामांकन व्यवस्था का जायजा लिया। सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने घुघली ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed