फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   20,121 persons vaccinated

जिले में 20,121 लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका

Sat, 29 Jan 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
20,121 persons vaccinated
जिले में 20,121 लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगने की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है। शनिवार को जिले में 20,121 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। महिला अस्पताल में टीका लगवाने लोग सुबह नौ बजे से पहुंचने लगे। ज्यादा भीड़ नहीं होने के कारण लोग आराम से टीका लगवाकर घर चले गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा, घुघली, रतनपुर, सिसवा, निचलौल समेत अन्य केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोग पहुंचे। मोबाइल टीम भी भ्रमण कर निर्धारित स्थान पर लोगों को टीका लगाई। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि टीका लगाने की रफ्तार बढ़ी है। केंद्रों पर तैनात कर्मी लोगों को टीके की दूसरी डोज समय से लगवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, शनिवार को परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों ने बूस्टर डोज लगवा कर अन्य शिक्षकों और ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्रों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा पर बूस्टर डोज लगवाई। खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि 50 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों ने बूस्टर डोज लगवाई है। इस दौरान सर्वेश शर्मा, संतोष मिश्रा, मुकेश सिंह, विजय यादव, चंद्रभूषण पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed