फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2 Ubjekistni Women Arrested in Nepal border

अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रही दो विदेशी महिला गिरफ्तार

Thu, 30 Sep 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
2 Ubjekistni Women Arrested in Nepal border
अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रही दो विदेशी महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

सरहद पार कराने वाले युवकों की तलाश, दो संदिग्ध चालक हिरासत में
विदेशी महिलाओं से खुफिया विभाग की टीम कर रही पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली (महराजगंज)। भारत नेपाल सीमा भगवानपुर के पगडंडी से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रही दो विदेशी महिलाओं को एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मानव तस्करी में संलिप्त सोनौली कस्बे के कुछ युवकों की पुलिस तलाश कर रही है। मौके से दो कार चालकों को भी पुलिस ने उठाया है। दोनों महिलाएं काठमांडू से सोनौली पहुंची और दिल्ली जा रही थी।
बृहस्पतिवार की देर शाम करीब सात बजे सोनौली भगवानपुर पुलिस और एसएसबी के जवान सरहद के पगडंडियों पर गश्त कर रहे थे, इस दौरान भगवानपुर चौकी क्षेत्र के पगडंडी से दो महिलाएं भारत में प्रवेश करती दिखीं। मुख पर मास्क लगा होने के कारण पहले तो पुलिस टीम नेपाली युवती समझ कर पगडंडी से आने का कारण पूछा लेकिन उनकी हिंदी भाषा बोलने से संदेह हुआ और महिला पुलिस कर्मियों से उनकी जांच की गई तो पता चला दोनों महिलाएं विदेशी हैं और अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रही हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम रुशना सुवोनॉवक (26) निवासी शोफिरकों तुमानी और इमिनेववा मबलवद हान (23) निवासी ओकसुव उब्जेकिस्तान बताया। बताया कि वह दोनों उब्जेकिस्तान से काठमांडू पहुंची और सरहद पर कुछ लोगों की मदद से दिल्ली जाना था। पकड़ी गई दोनों विदेशी महिलाओं से आब्रजन की टीम पूछताछ कर रही है। कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि पकड़ी गई दोनों विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार कर खुफिया विभाग की टीम पूछताछ कर रही है। भगवानपुर के निकट मानव तस्करी के संदेह में दो युवकों को पकड़ा गया है अन्य की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed