फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2 cr, 52 lakh found in kanya sumamgla plan

जिले में 15 हजार बेटियों को मिला 2 करोड़, 52 लाख

Tue, 13 Jul 2021 10:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
2 cr, 52 lakh found in kanya sumamgla plan
जिले में 15 हजार बेटियों को मिला 2 करोड़, 52 लाख
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री कन्या समुमंगला योजना से लाभान्वित हो रही जिले की बेटियां
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ जिले में बेटियों को मिलने लगा है। जिले में अबतक 15,338 बेटियों के खाते में 2 करोड़ 52 लाख 28 हजार रुपये शासन की ओर से भेजा जा चुका है। भुगतान की स्थिति में जिले को प्रदेश में तेरहवां व मंडल में दूसरा स्थान मिला है।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत जन्म के उपरांत दो हजार, टीकाकरण के उपरांत एक हजार, कक्षा एक में प्रवेश के उपरांत दो हजार, कक्षा छह में प्रवेश पर दो हजार, नौ में प्रवेश के उपरांत तीन हजार और बारहवीं पास होने के बाद डिप्लोमा या स्नातक में प्रवेश के उपरांत बेटियों को पांच हजार रुपये दिए जाने की योजना है। जिला प्रोवेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत जिले की कुल 15338 बेटियों को 2 करोड़ 52 लाख 28 हजार रुपये का शासन की ओर से भुगतान उनके खाते में भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य करेंगी बैठक
महराजगंज। जिला प्रोवेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने बताया कि 16 जुलाई को 11 बजे राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. सुचिता चतुर्वेदी जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। उन्होंने बताया कि कोरोनार महामारी के कारण अपने माता-पिता को खोकर बेसहारा बच्चों को सहारा देने के मकसद से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठनों की सूची तलाश रहा विभाग
महराजगंज। महिला कल्याण विभाग की ओर से जिले में कार्य करने वाले स्वयं सेवी संगठनों की तलाश की जा रही है। जिला प्रोवेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने बताया कि राज्य महिला आयोग की ओर से जिले में कार्य करने वाले ऐसे संगठनों की सूची मांगी गई है, जो महिलाओं के लाभार्थ के लिए कार्य कर रहे हो। संस्था के प्रभारी का नाम, पता, मोबाइल नंबर, और ईमेल आईडी विभाग में जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed