फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1920 Mitric tun Fasfetic Fertiliger released

1920 मीट्रिक टन फास्फेटिक खाद की मांग, समितियों को होगा वितरण

Mon, 30 May 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
1920 Mitric tun Fasfetic Fertiliger  released
1920 मीट्रिक टन फास्फेटिक खाद मिला, समितियों को होगा वितरण
विज्ञापन

महराजगंज। कृषि के मौसम को देखते हुए एक तरफ किसान जहां अगली फसल की बुआई की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं सहकारिता विभाग की ओर से भी समितियों पर उर्वरक की उपलब्धता की दिशा में पहल शुरू की गई है। समितियों पर फास्फेटिक खाद को उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से कुल 1920 मीट्रिक टन उर्वरक की मांग की गई थी, जिसे उपलब्ध करा दिया गया है। जल्द ही इसे समितियों पर भेजा जाएगा।
किसानों की ओर से अब धान की बुआई किए जाने की दिशा में तैयारियों को तेज किया गया है। खेतों की सिंचाई कराने के साथ ही धान के बीज की व्यवस्था में किसान जुटे हुए हैं। साथ ही समितियों से भी यूरिया व फास्फेटिक खाद की जानकारी ले रहे हैं। किसानों की तत्परता को देखते हुए समितियों के जिम्मेदार भी समय से उर्वरक की उपलब्धता के प्रयास में जुटे हैं। यूरिया की उपलब्धता को देखते हुए जिम्मेदार अब फास्फेटिक खाद पर अधिक जोर दे रहे हैं। पहले चक्र में जिम्मेदारों ने कुल 1920 मीट्रिक टन फास्फेटिक खाद की मांग की थी, जिसे उपलब्ध करा दिया गया है। जिम्मेदार उसे सक्रिय साधन सहकारी समितियों को जल्द ही उपलब्ध कराएंगे, जिससे कि किसानों को सुविधाजनक तरीके से इसका वितरण किया जा सके।
विज्ञापन

------------------------------------------
1440 मीट्रिक टन डीएपी मिली
जिले में आई फास्फेटिक खाद में 1440 मीट्रिक टन डीएपी है। शेष 480 मीट्रिक टन एनपीकेएस की भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे कि किसानों की मुश्किल को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------
कृषि के मौसम एवं किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 1920 मीट्रिक टन फास्फेटिक खाद प्राप्त हुआ है। इसे समितियों को उपलब्ध कराने एवं सुविधाजनक तरीके से किसानों को वितरित कराए जाने का कार्य होगा।
सवींद्र सिंह, सहायक निबंधक सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed