फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   समाज में उजाला फैलती हैं शिक्षित बेटियां

समाज में उजाला फैलती हैं शिक्षित बेटियां

Sat, 09 Mar 2019 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
समाज में उजाला फैलती हैं शिक्षित बेटियां
फोटो
विज्ञापन


समाज में उजाला फैलाती हैं शिक्षित बेटियां
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कहीं गोष्ठी तो कहीं जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में विभिन्न संगठनों ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। कहीं रैली निकाली गई तो कहीं विचार गोष्ठी हुई। इस मौके पर महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।
प्रोबेशन विभाग की ओर से सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत करमहा में जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही गोष्ठी भी हुई। रैली में प्राथमिक विद्यालय करमहा के बच्चों के साथ आशा, आंगनबाङ़ी, एएनएम, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों के अलावा महिलाएं भी शामिल रहीं। जिला प्रोबेशन अधिकारी डीपी त्रिपाठी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा करते हुए शैक्षणिक, आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।
विज्ञापन

सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सिसवा कस्बे के वार्ड नंबर चार स्थित यूपी पब्लिक स्कूल में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि शशिकला सिंह ने कहा कि शिक्षित बेटियां ही समाज में उजाला फैलाती हैं। बालिकाओं की शिक्षा पर लोगों को विशेष ध्यान देना चाहिए। इस दौरान अध्यापिका रजनी जयसवाल व शलिनी कसेरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार राजीव गांधी पीजी कालेज नौतनवां में एनएसएस की तीनों इकाइयों की ओर से महिला जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर जयप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि समाज में महिलाओं के अधिकारों को शिक्षा व जागरूकता के द्वारा ही पाया जा सकता है। राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता हरिश्चंद्र पांडेय ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा व अधिकार की शुरुआत घर से ही करने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश प्रजापति, नन्दकिशोर मिश्र, व्यास शर्मा, रामेश्वर पांडेय, संगीता, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
कोठीभार प्रतिनिधि के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सिसवा कस्बे के प्रेमलाल सिंघानिया कन्या इंटर कालेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 400 बच्चों ने हिस्सा लिया। श्रीराम शाही, संदीप राणा, पुष्कर निषाद, कुसुम सिंह, कली जायसवाल, संदीप सिंह, नीलम जायसवाल, अब्दुल्लाह, संतोष आदि मौजूद रहे।
गांगी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने अंग वस्त्र देकर महिलाओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में परमजोता, बुगुना, श्याम सुंदरी, कुसुम देवी, सरस्वती देवी आदि शामिल थीं। थाने की दो महिला सिपाहियों को भी सम्मानित किया गया। चंद्रेश शास्त्री, सब इंस्पेक्टर सूर्यभान यादव, हेमंत चौधरी, सुनील यादव, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाली 57 महिलाएं सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला प्रशिक्षण सेवा संस्थान लोहिया नगर की ओर से नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को नारी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्र में बेहतर कार्यक्रम करने वाली 57 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि महिला आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। संस्था की प्रमुख सरोज पांडेय ने महिलाओं को तेजी से कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्वयं सहायता समूह में बेहतर कार्य करने वाली 35 महिलाएं, 15 आशा व आंगनबाड़ी के अलावा कार्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली सात महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें महिला कल्याण अधिकारी ऋचा मिश्रा भी शामिल रही। ‘मिस पूर्वांचल’ गरिमा सिंह ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने भी महिलाओं को संबोधित किया। सदर सीएचसी अधीक्षक की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जंगल फर्दजली में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

छात्राओं को दी गई कानून की जानकारी
महराजगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राम किशोर की अध्यक्षता में शुक्रवार को चौक बाजार दिग्विजय नाथ इंटर कालेज में विधिक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं को कानून की जानकारी दी गई। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

सचिव ने भरण पोषण कानून के बारे में बताया और कहा कि यदि कोई पत्नी अपने पति से परेशान हो तो उसे भरण पोषण पाने का अधिकार है। यदि इसके लिए वह अधिवक्ता रखने में सक्षम नहीं है तो जिला प्राधिकरण की ओर से नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाएगा। गोष्ठी को वरिष्ठ अधिवक्ता स्वामीनाथ तिवारी, राजेश उपाध्याय, थानाध्यक्ष चौक, अ ध्यापिका अमृता सिंह ने संबोधित किया। कालेज में प्रधानाचार्य हरिंद्र नाथ यादव, मनोरमा वर्मा, राजनंदनी, असिमा चौधरी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed