{"_id":"6ada762375d8f14fcf0a9df6","slug":"a-warning-was-issued-that-if-concrete-steps-are-not-taken-soon-work-will-be-boycotted-maharajganj-news-c-206-1-mhg1035-187655-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वीबी जी राम जी के भुगतान व 16वें वित्त की किस्त में देरी पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वीबी जी राम जी के भुगतान व 16वें वित्त की किस्त में देरी पर आक्रोश
विज्ञापन
मिठौरा। वीबी जी राम जी के पुराने मटेरियल भुगतान में देरी, 16वें वित्त आयोग की किस्त जारी करने और पंचायत चुनाव कराने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को मिठौरा ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों (प्रशासकों) ने आवाज बुलंद की। उन्होंने किस्त में देरी पर आक्रोश व्यक्त किया।
प्रधान संघ के आह्वान पर आयोजित बैठक में समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठी। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि शासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाया तो दिवाली के बाद वीबी-जी रामजी योजना के तहत ग्राम पंचायतों में होने वाले कच्चे और पक्के कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा।
मुख्य अतिथि प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों के पुराने मनरेगा मटेरियल भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है। वहीं, 16वें वित्त की किस्त में देरी से भी पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यदि सरकार ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो दिवाली के बाद वीबी-जी रामजी योजना के तहत ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित कच्चे और पक्के कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि रघुनाथ पटेल व संचालन महामंत्री सच्चिदानंद मौर्य ने किया। इस दौरान अनिल मद्धेशिया, मनीष पासवान, सत्येंद्र गौतम, अवनीश पटेल, संतोष पटेल, भीमल गुप्ता, संदेश पटेल, मुन्नी पटेल, गिरजेश पाठक, दिनेश चंद मिश्र, नागेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, मनोज कुमार, नागेंद्र कुमार, जवाहिर गुप्ता, श्यामानंद मौर्य, राजदेव प्रजापति, कृष्ण मुरारी, चंद्रमणि आदि मौजूद रहे।