{"_id":"6ada75f088371650be0e4f32","slug":"activists-of-the-janhit-party-have-submitted-a-letter-to-the-district-administration-at-the-collectorate-complex-demanding-an-investigation-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-187654-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छठ घाट के सुंदरीकरण में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छठ घाट के सुंदरीकरण में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा विकास खंड की ग्राम सभा हंसखोरी महुअवा में छठ घाट व पोखरे के सुंदरीकरण कार्य में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगा है। इस मामले में जनहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जिला प्रशासन को पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
जिला महामंत्री धर्मराज चौरसिया का आरोप है कि अमृत सरोवर योजना के तहत विकास कार्यों के लिए सरकारी धन उपलब्ध कराया गया लेकिन मौके पर अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं कराया गया। उनका कहना है कि छठ घाट और पोखरे के सुंदरीकरण के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। उन्होंने कराए गए कार्यों की गुणवत्ता और खर्च की गई धनराशि की जांच कराने की मांग की।
इस दौरान सोनू शर्मा, आकाश, राधेश्याम, श्याम सुंदर, बेचन वर्मा, दीनानाथ यादव, गणेश चौधरी, श्रीकांत वर्मा आदि माैजूद रहे।