फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मतदान के लिए निकाली जागरूकता रैली

मतदान के लिए निकाली जागरूकता रैली

Sat, 09 Feb 2019 10:59 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 09 Feb 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए निकाली जागरूकता रैली
परमहंस पाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुरली सबया में रैली निकालतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज-सिसवां। बालाजी महाविद्यालय पकडी में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर जागरूक किया। रैली को कालेज में प्राचार्य विनय कुमार उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मतदान करना सभी के लिए जरूरी है। स्कूल के छात्रों ने गांव में लोगों को पकड़ी गांव में नुक्कड नाटक के माध्यम से लोगों को मत का प्रयोग करने के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल के चंद्रदीप सिंह, डॉक्टर पूजा मिश्रा, अनिल कुमार, पिन्टू राम ज्ञानेश्वर तिवारी, आनंद, रिकू राना, खुशबू, बेबी, निशा, पूजा, अंजली, शिवांजली, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

परमहंस पाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुरली सबया द्वारा शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरली में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गंगेश्वर पांडेय द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के उपरांत किया गया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. गंगेश्वर पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र का वह सारभौमिक योजना है जिसे कार्यरूप देकर समाज की दिशा एवं दसा को उन्नत एवं विकासोन्मुख स्वरूप दिया जा सकता है। कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मौर्या ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना वह मंच है जिसके माध्यम से युवाओं का सर्वांगीण तथा सामुदायिक भावना का विकास किया जा सकता है। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा शिविर स्थल की विधिवत साफ-सफाई भी की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता सिद्धि सागर मिश्रा, जेपी यादव, योगेंद्र यादव, प्रतीभा पाल, भूपेंद्र सिंह, विनोद सिंह, करुणेश सिंह, सीमा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में सीखें बातों को जीवन में उतारें छात्र : विधायक
फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज मथुरानगर में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर का समापन शनिवार को किया गया। जिसमें छात्रों को सात दिनों में सीखे ज्ञान को जीवन में उतारने की बात कही गई। मुख्य अतिथि डॉ. महेश मणि त्रिपाठी व अध्यक्षता प्रबंधक व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि डॉ. महेश मणि ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना मानव जीवन को समाज से जोड़ने का काम करती है। साथ ही सामाजिक कार्य के प्रति प्रोत्साहित करती है। सात दिनो के शिविर में छात्र समाज की बुराइयों को दूर करने, स्वच्छता, मतदाता जागरूकता सहित अनेक बिंदुओं पर सीखते हैं। प्रबंधक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि युवा देश का भाग्य विधाता है। उनसे समाज को काफी अपेक्षा होती है। बेटी समाज की आइना होती है। उनको आगे बढ़ने में समाज को आगे आना होगा। डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा युवा वर्ग श्रम के माध्यम से समाज से जुड़े तभी सर्वांगीण विकास संभव है। समाज के लिए श्रम की उपयोगिता सिद्ध करे। इस दौरान विवेका पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय, डॉ. अखिलेश, आरबी यादव, राना सिंह, डॉ गणेश शर्मा, अनुराधा, प्रियबंदा और दिव्या पाठक आदि मौजूद थेे।


अनुशासित होकर करें देश की सेवा--प्रबंधक
फरेंदा। लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कालेज के एनएसएस शिविर का उद्घाटन प्राथमिक विद्यालय ठाकुरनगर में शनिवार को हुआ। शिविर का उद्घाटन प्रबंधक डॉ बलराम भटट ने किया। कार्यक्रम के म़ुख्य अतिथि एसडीएम कैम्पियरगंज अनिल कुमार राय रहे। शिविर के आरंभ एसडीएम ने कहा कि देश सेवा के साथ माता पिता की सेवा से ही जीवन में संस्कार व आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। युवाओं को शिविर में ज्ञान प्राप्त कर समाज के हितो में लगाये। प्रबंधक डॉ बलराम भटट ने कहा छात्र अनुशासित होकर समाज की सेवा करे। छात्रो को शिविर में दहेज उन्मूलन,स्वच्छता,पौधारोपण सहित अनेक समाजिक कार्यो की सीख मिलेगी। जिसे वह आजीवन याद रखते है। डॉ घनश्याम ने कहा युवाओं को राष्ट्र के निर्माण में आगे आना होगा। इस दौरान डॉ चंद्रशेखर मिश्रा,शिवप्रताप सिंह,तृप्ति त्रिपाठी,सौरभ सिंह,आशीष सिंह,बृजेश कुमार वर्मा आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed