फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   हड़ताल में अनुपस्थित हुए शिक्षक कर्मचारियों का होगा वेतन बाधित

हड़ताल में अनुपस्थित हुए शिक्षक कर्मचारियों का होगा वेतन बाधित

Wed, 24 Oct 2018 12:31 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल में अनुपस्थित हुए शिक्षक कर्मचारियों का होगा वेतन बाधित
हड़ताल में शामिल हुए तो रोका जाएगा वेतन
विज्ञापन

बीएसए की तरफ से खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बीएसए जगदीश शुक्ला ने मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने के लिए प्रस्तावित 25, 26 व 27 अक्तूबर को हड़ताल में अगर कोई शिक्षक व कर्मचारी शामिल हो, तो उसका उस दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को सभी विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की सूचना पोर्टल पर दो दिन में फीड कराने की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने का निर्देश भी दिया। कहा कि जिन विद्यालयों के विद्यार्थियों की सूचना पोर्टल पर अब तक फीड नहीं की जा सकी है, संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों से संपर्क साध कर दो दिन में विद्यार्थियों का विवरण फीड कराकर अपडेट कराएं। बीएसए ने खंड विकास अधिकारियों को ड्यूटी वाले ब्लॉकों के विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों में अब तक हुई प्रगति की रिपोर्ट 26 अक्तूबर तक कार्यालय भेजने के लिए कहा। उन्होंने दीपावली सेपहले सभी परिषदीय स्कूलों की रंगाई पुताई का काम भी पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया घुघली, परतवाल ब्लॉक के एनपीआरसी समन्वयकों की बैठक 24 अक्तूबर व फरेंदा धानी के एनपीआरसी समन्वयकों की बैठक 25 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से जिला पुस्तकालय में बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed