फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बढ़ती जनसंख्या को लेकर सरकार गंभीर

बढ़ती जनसंख्या को लेकर सरकार गंभीर

Thu, 12 Jul 2018 12:38 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
बढ़ती जनसंख्या को लेकर सरकार गंभीर
बढ़ती जनसंख्या को लेकर सरकार गंभीर : जयमंगल
विज्ञापन

फोटो
विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने किया। साथ ही एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या को लेकर सरकार गंभीर है। लोगों को जागरूक कर बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाया जा सकता है।

एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के लिए शासन की ओर से कई सामग्री दी जाती थी। कुछ दिनों पहले शासन की ओर से छाया टबलेट व अंत्रा इंजेक्शन लांच किया गया है। अंत्रा इंजेक्शन और छाया टबलेट सभी सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल में उपलब्ध है। अंत्रा इंजेक्शन महिलाओं को तीन माह में एक बार लगवाना होता है। छाया टबलेट सप्ताह में एक बार प्रयोग किया जाएगा। इस दौरान सतेंद कुमार सिंह, नीरज सिंह, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, डॉ. रामनवल, डॉ. आरपी राय, डॉ. शंभु सिंह, डीपी यादव आदि मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. रोमा गुप्ता ने पांच महिलाओं को अंत्रा इंजेक्शन लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed