{"_id":"5b464b1e4f1c1bbd248b5c84","slug":"191531333406-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर
maharajgang
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
court Order
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। 14 जुलाई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से अधिक से अधिक मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों के चिन्हांकन एवं निस्तारण के लिए जिला जज अमर नाथ सिंह की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय परिसर में प्री ट्रायल बैठक हुई।
जिला जज अमर नाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय महराजगंज, फरेन्दा, कलेक्ट्रेट व समस्त तहसील न्यायालयों पर होगा। जिसमें अपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम के वाद, बैंक वसूली वादों, मोटर दुघर्टना प्रतिकर याचिकायें, पारिवारिक वादों, श्रम वादों, भुमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल विवाद (चोरी से संबंधित विवादों सहित), सर्विस में वेतन से संबंधित विवाद एवं सेवा निवृत्तिक लाभों से संबंधित विवाद, स्टाम्प, राजस्व एवं चकबंदी वादो, अन्य सिविल वाद आदि का निस्तारण होगा। इस दौरान अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या-3 विश्वम्भर प्रसाद, अपर जनपद न्यायाधीश त्वरित न्यायालय द्वितीय विपिन कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राम किशोर, मधुसूदन शुक्ला, तिलकधारी प्रसाद, अधिवक्ता गिरिजेश कुमार गुप्ता, अरूण कुमार वर्मा, अमरचंद जयसवाल, सुरेन्द्र प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे।