फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1900 Holika Dahan sites will be monitored with drone cameras.

Maharajganj News: 1900 होलिका दहन स्थलों की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी

Sun, 01 Mar 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
1900 Holika Dahan sites will be monitored with drone cameras.
आज से सात मार्च तक रहेगी ड्रोन की नजर, शराब पीकर दौड़ाई गाड़ी तो मोटा जुर्माना
विज्ञापन

हुड़दंग पर खाकी की नजर, 1900 स्थल होलिका दहन को चिह्नित
महराजगंज। होली के हुड़दंग पर खाकी की नजर रहेगी। राज्य स्तर से जारी निर्देशानुसार आज से सात मार्च तक जिले में पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी। नेपाल सीमा से सटे जनपदों के लिए विशेष निर्देश हैं क्योंकि नेपाल में चुनाव के कारण सीमा दो मार्च से सील हो रही है।
एडिशनल एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी थाना व बीट आरक्षी अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे। होलिका दहन के 1900 स्थान चिह्नित किए गए हैं जिनकी निगरानी ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी। रंगों का त्योहार रमजान के बीच चार फरवरी को हर्षोल्लास के बीच मनाया जाएगा। होलिका दहन जहां दो मार्च को किया जाएगा वहीं तीन मार्च को ग्रहण काल के सूतक के कारण होली चार मार्च को मनाई जाएगी। इन परिस्थितियों के मद्देनजर पुलिस को अलर्ट रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन कर सामाजिक समरसता के साथ त्योहार मनाने की अपील आम जनमानस से की जा चुकी है। धर्म गुरुओं व प्रबुद्धजन से रमजान व होली शांति पूर्ण तरीके से मनाने के लिए सहयोग मांगा गया है। सभी सर्कल सीओ को लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश हैं। जनपद के 1900 होलिका दहन स्थल पुलिस रिकॉर्ड में चिह्नित किए गए हैं, इनकी ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड़दंगियों से सख्ती से निपटने के निर्देश हैं। ऐसे में होली की टोलियां यह ध्यान रखें कि उनके साथ चल रहे लोग किसी तरह का उत्पात न कर सकें। शांतिपूर्ण त्योहार ही हमारी परंपरा ऐसे में किसी तरह का विपरीत मंशा वाला कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
स्टंट किया तो होगी कार्रवाई
एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि होली के मद्देनजर परिवहन विभाग की व यातायात पुलिस की टीम सतर्क रहेगी जिससे सड़क पर वाहन चालक नियमों को न तोड़ सकें। एआरटीओ ने कहा कि टीम लगातार बाइक पर स्टंट करने व नशे में गाड़ी दौड़ाने वालों पर भारी जुर्माना व लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रमुख मार्गों पर ब्रेथ एनालाइजर से बाइक व कार सवारों की जांच तीन मार्च से पांच मार्च तक लगातार की जाएगी।

वर्जन
शांतिपूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाएं। किसी प्रकार का उपद्रव व धर्म या जाति विरोधी टिप्पणी या कृत्य कतई न करें। थानावार पुलिस व साइबर सेल को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर नजर रखने व फुट मार्च के लिए भी निर्देशित किया गया है।
-सिद्धार्थ, एडिशनल एसपी, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed