फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   19 schools without affiliation

बिना मान्यता वाले 19 स्कूल हुए बंद

Sat, 12 May 2018 12:46 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 12 May 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
19 schools without affiliation
बिना मान्यता वाले 19 स्कूल हुए बंद - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। मान्यता के बगैर संचालित हो रहे विद्यालयों के खिलाफ जांच अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को चलाए गए जांच अभियान के दौरान जिले के 19 विद्यालय बंद कराए गए।
विज्ञापन


बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि मान्यता के बगैर संचालित होने वाले विद्यालयों के खिलाफ शुक्रवार को भी जांच अभियान चलाया गया। खंड शिक्षा अधिकारियों ने जांच ब्लॉकों मान्यता के बगैर संचालित विद्यालयों की जांच की। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारियों ने मान्यता संबंधी कोई प्रपत्र नहीं मिलने पर 19 विद्यालयों को बंद करा दिया। जिले में संचालित स्कूलों की जांच के बाद बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को बृजमनगंज और लक्ष्मीपुर ब्लॉक का निरीक्षण किया गया। इन ब्लॉकों में चार विद्यालय बिना मान्यता के संचालित मिले। जिसे तत्काल बंद कराया गया। इन विद्यालयों के प्रबंधकों को बंद कराने के बाद फिर से विद्यालय संचालित किए जाने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वहीं पनियरा विकास खंड में तीन, मिठौरा में चार, निचलौल में दो, सदर में छह स्कूलों को बंद कराया गया।  उधर, डीएम अमर नाथ उपाध्याय ने बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद कराने के लिए एक समिति गठित की है। यह जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में चल रहे बिना मान्यता वाले स्कूलों को बंद कराने के डीएम समिति गठित की गई है। समिति के अध्यक्ष तहसीलदार को बनाया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी और थानाध्यक्ष को सदस्य नामित किया गया है। यह टीम जिले भर में भ्रमण करेगी और बिना वाले स्कूलों को बंद कराएगी। बीएसए ने बीईओ को नोटिस दिए गए स्कूलों की संख्या, बंद कराए गए स्कूलों की संख्या, विद्यालय बंद करने का शपथ पत्र प्रस्तुत करने वालों की संख्या व नाम कार्यालय में भेजने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed