फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   19 bottel wine Fond- one Accused arrested

6 माह में ही नवनिर्मित नाली ध्वस्त

Mon, 27 Sep 2021 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
19 bottel wine Fond- one Accused arrested
19 शीशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

परतावल (महराजगंज )। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के परतावल में पुलिस व आबकारी विभाग के संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से 19 शीशी अवैध देशी शराब बरामद की गई। पकड़े गए व्यक्ति ओमप्रकाश निवासी परतावल तिवारी टोला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। इंस्पेक्टर सुनील राय ने कार्रवाई होने की पुष्टी की।
वांछित आरोपी गिरफ्तार
परतावल (महराजगंज )। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के परतावल बाजार में पुरानी रंजीश को लेकर बीते 12 अगस्त को हुए जानलेवा हमले में वांछित आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।वांछित आरोपी राजेश ठठेरा निवासी बोदरवार थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर को रविवार को धरमौली नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। यह जानकारी चौकी प्रभारी परतावल अविनाश त्रिपाठी ने दी।
विज्ञापन

सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप
मारपीट में एक की हालत गंभीर
परतावल (महराजगंज )। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के बड़हरा बरईपार में दो लोगो में हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे, जहां से पुलिस सीएचसी परतावल ले गई। सीएचसी से उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। बड़हरा निवासी ज्वाला वर्मा से उसी गांव के अर्जून के साथ रविवार सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी धीरे धीरे मारपीट में बदल गई। मारपीट में ज्वाला वर्मा 50 गंभीर रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर सुनील राय ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में दो लोग घायल
ठूठीबारी (महराजगंज )। मैरी गोसदन समीप ध्वस्त पुल के पास दो बाइक सवार गिर गए जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्राम सभा हरपुर पाठक टोला धुमठवा निवासी मनोज यादव (35) अपने साथ सुनील यादव (40) के साथ बाइक से अपने घर धुमठवां से ओडवलियां के तरफ जा रहे थे। पुल के पास गहरे गड्ढे में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed