{"_id":"692df4f5e6b3fddb1206178e","slug":"1827-shikshamitras-are-responsible-for-the-survey-of-illiterates-the-department-is-busy-preparing-maharajganj-news-c-206-1-go11002-165634-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 1827 शिक्षामित्रों पर असाक्षरों के सर्वे की जिम्मेदारी, तैयारी में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 1827 शिक्षामित्रों पर असाक्षरों के सर्वे की जिम्मेदारी, तैयारी में जुटा विभाग
विज्ञापन
महराजगंज। शासन स्तर से जारी निर्देश के अनुसार 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों का सर्वे शिक्षामित्र करेंगे। शिक्षामित्रों के प्रशिक्षण की तैयारी में डायट प्रशासन जुटा है। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) फीचर युक्त एप से सर्वे किया जाना है। इसी सप्ताह से शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया जाएगा। जनपद में कुल 1827 शिक्षा मित्र तैनात हैं। इनमें 270 बेसिक से और 1557 परियोजना के मार्फत हैं। शासन ने 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों के सर्वे से परिषदीय स्कूल के शिक्षकों को राहत दी है। घर-घर दस्तक देकर शिक्षामित्र असाक्षरों को विभागीय एप के माध्यम से चिह्नित करेंगे।
अब तक यह काम परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक करते थे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से जारी पत्र में संबंधित निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
पत्र के अनुसार, शिक्षामित्र अपनी तैनाती स्थल वाले गांवों में घर-घर सर्वे करेंगे। असाक्षरों को चिह्नित कर एप पर उनका ब्योरा फीड करेंगे।
साथ ही इसकी रिपोर्ट तैनाती वाले स्कूल प्रधानाध्यापक को सौंपेंगे। जिसे प्रधानाध्यापक ऑनलाइन अग्रेषित करेंगे।