{"_id":"615891828ebc3eb5dd2ea248","slug":"1824-people-vaccinated-inspite-of-bad-weather-maharajganj-news-gkp4114834142","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण
विज्ञापन
खराब मौसम के बावजूद जनपद में 1824 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
महराजगंज। जनपद में कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने के लिए इन दिनों सभी केंद्रों पर भीड़ हो रही है। शनिवार को खराब मौसम के बावजूद लोग केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए उत्साह के साथ पहुंचे। इस दौरान 1824 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
महिला अस्पताल में टीका लगवाने पहुंचे धीरेंद्र रावत ने बताया कि घर आते वक्त बारिश तेज हो रही थी जिससे भीग गया। इसके बाद यहां घंटे पर इंतजार के बाद टीका लग सका। प्रत्येक दिन केंद्र पर टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। लेकिन, बारिश से शनिवार को कम भीड़ रही। वहीं पास में खड़े जितेंद्र तिवारी ने बताया कि पंजीकरण में भी परेशानी हो रही है। क्योंकि नेटवर्क की समस्या से काफी दिक्कत हो रही है। घुघली, फरेंदा, नौतनवां, चौक बाजार, निचलौल समेत अन्य केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी हुई। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि टीका लगवाने के लिए प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। बेहतर ढंग से टीका लगाने की सभी केंद्रों पर व्यवस्था है।
कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला
महराजगंज। जनपद में शनिवार को कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। अब तक कुल केस 12, 439 हो चुका है जिसमें सक्रिय केस 4 हैं। मरने वालों की संख्या 140 हो चुकी है। 12, 294 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सभी को जागरूक किया जा रहा है।