फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   182 Majary will Electrified in Sobhagya Yojna

सौभाग्य योजना के तहत 182 मजरों में होगा विद्युतीकरण

Sun, 17 Oct 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
182 Majary will Electrified in Sobhagya Yojna
सौभाग्य योजना के अंतर्गत 182 मजरे होंगे रोशन
विज्ञापन

महराजगंज। विद्युत निगम ने सौभाग्य योजना के तहत तीसरे चरण में जिले के 182 मजरों को रोशन किए जाने की योजना बनाई है। विद्युतीकरण कार्य कराए जाने से संबंधित मजरों के लोगों को जहां अंधेरे से निजात मिलेगी, वहीं लोगों की मुश्किलें भी काफी हद तक दूर हो जाएंगी।
विद्युत विभाग द्वारा जिले में ऐसे 182 मजरों को चिह्नित किया गया है। जहां पर विद्युत व्यवस्था का बुरा हाल है। जिम्मेदारों ने यहां पर विद्युत व्यवस्था की स्थिति को बेेहतर बनाने की दिशा में सौभाग्य योजना से कवायद की है। योजना के तहत गांव में अधिक से अधिक लोगों को विद्युत सुविधा से जोड़ने के लिए सर्वे भी कराया जा रहा है। सर्वे की रिपोर्ट से यह पता चल जाएगा कि इन मजरों में कितने लोग विद्युत कनेक्शन लेने के इच्छुक हैं। उसके मुताबिक आगे की विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। इन मजरों में विद्युतीकरण होने से जहां ग्रामीण क्षेत्र में व्याप्त अंधेरा दूर हो जाएगा, वहीं ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के मिलने का आभास होगा।
विज्ञापन

नोडल अधिशासी अधिकारी हरिशंकर ने बताया कि सौभाग्य योजना के तीसरे चरण में जिले के 182 मजरों में विद्युतीकरण कार्य प्रस्तावित है। विभागीय अनुमोदन की प्रक्रिया जारी है। अनुमोदन मिलते ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में 165 मजरों को मिला था लाभ
उन्होंने बताया कि इसके पूर्व दूसरे चरण में सौभाग्य योजना का लाभ जिले के 165 मजरों को मिला था। उससे पूर्व प्रथम चरण में जिले भर में चले अभियान में 1,40,845 लोगों को योजना से लाभान्वित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed