{"_id":"5cdb0904bdec22070460af58","slug":"181557858564-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश सबसे बड़े हिरो मोदी के हाथों में सौंपे देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश सबसे बड़े हिरो मोदी के हाथों में सौंपे देश
विज्ञापन
फोटो
महागठबंधन क्यों हुआ, जनता सब समझ रही
भोजपुरी स्टार निरहुआ बोले, हीरो के हाथ में सौंपे देश की कमान
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। देश में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही लूट-खसोट और भ्रष्टाचार पर अंकुश लग गया। प्रधानमंत्री की शपथ लेते ही नरेंद्र मोदी ने कहा था न खाऊंगा न खाने दूंगा, तभी से परेशान विपक्ष ने एकजुट होकर उन्हें रोकने के लिए षड्यंत्र रचना शुरू कर दिया। यूपी का महागठबंधन भी इसीलिए हुआ, लेकिन देश की जनता सब समझ रही है। इसलिए जगह-जगह बस एक ही शोर सुनाई दे रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार।
ये बातें भोजपुरी स्टार एवं आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने मंगलवार को महराजगंज के आजाद नगर मोहल्ले में भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी के पक्ष में हुई सभा में कहीं। उन्होंने कहा कि यह देश बचाने का चुनाव है। नरेंद्र मोदी ने सीमा के जवान से लेकर खेत में खडे़ किसान तक सबके हित में काम किया है। अब आपकी बारी है। आप सबसे बड़े हीरो नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सौंपेंगे या फिर देश को लूटने-खसोटने वाले भ्रष्टाचारियों के। उन्होंने महागठबंधन पर कहा कि उनके पास कोई चेहरा नहीं है। वह राहुल गांधी को पीएम बनाने के लिए लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ऐसे नेता हैं जो देशद्रोहियों को बचाने के लिए देशद्रोह का कानून ही खत्म कर देना चाहते हैं, लेकिन शायद उन्हें नहीं मालूम कि अब देश आतंकवाद और आतंक के पनाहगारों से ढंग से निपटने के लिए तैयार है। अब हमारी सेना घर में घुसकर मारती है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए पंकज चौधरी के समर्थन की भी अपील की।