फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादी

संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादी

Wed, 20 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादी
महराजगंज। संपूर्ण समाधान दिवस नौतनवां में गैरहाजिर पांच अधिकारियों के साथ ही पुराने मामलों का निस्तारण नहीं करने पर एसडीएम ने बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किया है। कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है। अन्य तहसीलों में आयोजन की खानापूरी की गई। सदर तहसील में सीडीओ रामसिंहासन प्रेम ने समस्याएं सुनीं। 99 मामलों में पांच निस्तारित हुए। एसडीएम देवेश गुप्ता, तहसीलदार केशव प्रसाद, एडीआईओ सैयद नजमुल हसन, डिप्टीआरएमओ अजित त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निचलौल तहसील में 79 मामले आए जिसमे 14 मामले निस्तारित हुए। एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद ने समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

उसरहवां टांगिया गांव की आरती देवी ने सदर तहसील में सीडीओ को पत्रक देकर गांव में कोटा चयन होने के बाद भी कोटे की दुकान का लाइसेंस जारी न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गांव में कोटे की दुकान का चयन करने के लिए डीएम ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया था जिसमें खुली बैठक में कोटे की दुकान का चयन हुआ तो हमारा नाम कोटेदार के रूप में चयन किया गया। अगली कार्रवाई के लिए उपजिलाधिकारी सदर को भेजा गया। लेकिन आज तक कोटे की दुकान का लाइसेंस जारी नहीं किया गया। इस मौके पर गांव के सदानंद, रामनयन, रीमा, अनिरुद्ध, रामू, दीपू, शिवप्रसाद, सरोज प्रसाद, शिवपूजन, प्रेमशिला, मुन्नीलाल, विन्द्रावती, प्रमोद, रामजीत, रामभवन, श्रीराम सहित तमाम गांव के लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम प्रेम प्रकाश अंजोर ने संपूर्ण समाधान दिवस में गैरहाजिर पांच अधिकारियों के साथ ही पुराने मामलों का निस्तारण नहीं करने पर बीडीओ नौतनवां से स्पष्टीकरण तलब किया है। कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है। गैरहाजिर अधिकारियों में डिप्टी सीएमओ, एबीएसए नौतनवां, एडीओ पंचायत लक्ष्मीपुर, एडीओ सहकारी समिति नौतनवां एवं सहायक वन संरक्षक रहे। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल एक सौ बयालिस शिकायती मामले दर्ज किए गये। जिनसे से मौके पर राजस्व विभाग के नौ मामलों का निस्तारण किया गया। बाकी मामलों की जांच व निस्तारण के लिये संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। शिकायती मामलों में पचास राजस्व, तीस पुलिस, सत्ताइस विकास, तीन समाज कल्याण, एक शिक्षा एवं इक्तीस मामले अन्य विभागों से संबंधित थे। इस मौके पर सीओ सुरेश कुमार रवि, तहसीलदार राजेश जायसवाल, एसडीओ बिजली राजनरायन, आपूर्ति निरीक्षक अभय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed