{"_id":"60afd53f8ebc3e29c3413deb","slug":"18-positives-found-63-patients-healthy-maharajganj-news-gkp3959980104","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 पॉजिटिव मिले, 63 मरीज हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 पॉजिटिव मिले, 63 मरीज हुए स्वस्थ
विज्ञापन
18 पॉजिटिव मिले, 63 मरीज हुए स्वस्थ
महराजगंज। जिले में संक्रमित मिलने से ज्यादा स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ रही है। आंकड़ों की मुताबिक कोरोना का असर धीर-धीरे कम हो रहा है। प्रत्येक दिन संक्रमित केस की संख्या में गिरावट दर्ज हो रही है। रिकवरी रेट भी काफीअच्छी है। इससे लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को18 लोग जांच में पॉजिटिव मिले हैं। 63 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमितों के बेहतर इलाज का दावा किया जा रहा है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 12136 रह गई है। सक्रिय केस 411 है। अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 11610 है। मृतकों की संख्या 115 है। वर्तमान में होम आइसोलेशन 409 मरीज हैं। इनकी देखभाल स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 530381 सैंपल की जांच हो चुकी है। इनमें 516085 निगेटिव मिले हैं। बृहस्पतिवार को 1356 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 63 है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से कोरोना से बचाव के प्रति हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आशा कार्यकर्ता घर-घर लोगों से संपर्क कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ले रही हैं।