फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   18 people found covid positive

कोरोना : 18 लोग पॉजिटिव मिले, जांच के लिए भेजा गया 1163 सैंपल

Sun, 09 Jan 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
18 people found covid positive
कोरोना : 18 लोग पॉजिटिव मिले, जांच के लिए भेजा गया 1163 सैंपल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की रफ्तार बढ़ रही है। रविवार को 1163 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। वहीं 18 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में ज्यादातर लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जरूरत के अनुसार संक्रमितों को गोपाल सीएचसी एवं केएमसी डिजिटल अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतर्कता बढ़ा दी गई है।
जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 12514 केस मिल सामने आ चुके हैं। जिसमें सक्रिय केस संख्या 47 हो चुकी है। मरने वालों की संख्या 141 है। 12324 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 28 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 975799 सैंपल की जांच हो चुकी है। 1250 सैंपल की रिपोर्ट अभी प्रतीक्षा सूची में है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए विभाग की ओर से सभी को जागरूक किया जा रहा है। गांव स्तर पर आशा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर जानकारी हासिल करने में जुटी हैं। मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिले में अधिक से अधिक लोगों की जांच करने की कोशिश जारी है। जागरुकता से ही कोरोना से बचाव किया जा सकता है। संक्रमितों के इलाज की बेहतर व्यवस्था है। चयनित अस्पतालों में आक्सीजन से लेकर सभी जरूरी दवाएं एवं संसाधन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

2894 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में कोरोनारोधी टीका लगाने की रफ्तार बढ़ रही है। रविवार को 2894 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर, नौतनवां, घुघली, निचलौल के अलावां स्कूलों में कैंप के माध्यम से लोगों को टीका लगाया गया। साथ ही दूसरा डोज समय से लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। केंद्र पर तैनात कर्मियों ने मास्क का प्रयोग करने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने का सुझाव दिया। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में सभी लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था है। विभाग शत-प्रतिशत टीकाकरण के प्रयास में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed