{"_id":"68015b261c497043c902494a","slug":"18-new-jan-aushadhi-kendras-will-be-opened-cheap-medicines-will-be-available-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-147074-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खुलेंगे 18 नए जनऔषधि केंद्र, मिलेंगीं सस्ती दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खुलेंगे 18 नए जनऔषधि केंद्र, मिलेंगीं सस्ती दवाएं
Fri, 18 Apr 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही 18 नए जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इससे लोगों को सस्ती दवाएं मिलेंगी।
शासन की ओर से इन केंद्रों के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टेंडर भी जारी हो चुका है। ब्लॉक स्तर के सीएचसी पर जमीन भी चिह्नित की जा चुकी है।
जानकारी के अनुसार, जिले में 17 सामुदायिक और 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक शहरी पीएचसी संचालित है। सीएचसी पर रोजाना 300 से 400 मरीज इलाज के लिए आते हैं। जबकि पीएचसी पर औसतन 50 और नगरीय पीएचसी पर लगभग 150 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। मौजूदा समय में इन केंद्रों पर कुछ सीमित दवाएं ही उपलब्ध होती हैं। इस समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार की ओर से जन औषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। वहीं, जिला अस्पताल, सिसवा और नौतनवा में पहले से केंद्र संचालित हैं। इसमें सिसवा नौतनवा में नवीनीकरण नहीं हुआ है।
इसके लिए शासन को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है। इन स्थानों पर नए केंद्र खोलने की योजना बनाई गई है। उनमें निचलौल, सदर, मिठौरा, चौक, ठूठीबारी, गोपाला, घुघली, पनियरा, परतावल, सोहगीबरवा, फरेंदा, लक्ष्मीपुर, अड्डा बाजार, रतनपुर, धानी, बृजमनगंज और सिसवा आदि शामिल हैं।