फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   175 pairs of each other will be

एक-दूजे के होंगे 75 जोड़े

Thu, 09 Jun 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
175 pairs of each other will be
एक-दूजे के होंगे 175 जोड़े
विज्ञापन

- प्रत्येक विधानसभा में 35-35 जोडों को किया जाएगा लाभान्वित
महराजगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में शुक्रवार को 175 जोड़े वैवाहिक बंधन में बधेंगे। प्रत्येक विधानसभा में चिह्नित स्थलों पर 35-35 जोड़ों को लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा करा लिया गया है।
शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये व्यय किए जाने की व्यवस्था की गई है। इसमें से 35 हजार रुपये लड़की के खाते में भेजे जाएंगे। 10 हजार रुपये से वस्त्र व जेवरात आदि की व्यवस्था होगी, वहीं छह हजार रुपये अन्य कार्य पर व्यय होंगे।
विज्ञापन

-----------------------
नोडल व सहायक नोडल नियुक्त
सामूहिक विवाह कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए विकास भवन में बीडीओ सदर को नोडल एवं बीडीओ घुघली व मिठौरा, अधिशासी अधिकारी व एडीओ समाज कल्याण को सहायक नोडल बनाया गया है। वहीं परतावल में बीडीओ परतावल को नोडल व बीडीओ पनियरा व एडीओ समाज कल्याण को सहायक नोडल, निचलौल में बीडीओ निचलौल को नोडल व बीडीओ सिसवां, अधिशासी अधिकारी निचलौल व एडीओ समाज कल्याण को सहायक नोडल, लक्ष्मीपुर में बीडीओ लक्ष्मीपुर को नोडल तथा बीडीओ नौतनवां, अधिशासी अधिकारी नौतनवां व एडीओ समाज कल्याण को सहायक नोडल तथा फरेेंदा में बीडीओ फरेंदा को नोडल तथा बीडीओ बृजमनगंज व धानी, अधिशासी अधिकारी आनंदनगर, एडीओ समाज कल्याण को सहायक नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
जिला स्तरीय अधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी
मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने विकास भवन में जिला विकास अधिकारी को, परतावल में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को, निचलौल में उपायुक्त श्रम व रोजगार को, लक्ष्मीपुर में जिला पंचायत राज अधिकारी को तथा फरेंदा में परियोजना निदेशक को भी जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा है।

----------------------------------
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विधानसभावार 35-35 जोड़े की शादी कराई जानी है। शादी को बेहतर ढंग से संपन्न कराने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed