{"_id":"687fe6911b5278c52c0331d1","slug":"1745-lakhs-cheated-in-the-name-of-appointment-in-madrasa-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-155319-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मदरसे में नियुक्ति के नाम पर 17.45 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मदरसे में नियुक्ति के नाम पर 17.45 लाख ठगे
Wed, 23 Jul 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर मदरसे में स्थायी नियुक्ति कराने के नाम पर 17.45 लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित संविदा कर्मी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। कनमिसवा गांव के टोला औरहवा निवासी खुर्शीद आलम ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायती पत्र में बताया है कि वह वर्ष 2010 से निचलौल शहर स्थित मदरसा में संविदा के पद पर कार्यरत है। इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें मदरसा में स्थायी नियुक्ति कराने का झांसा देकर कई किस्तों में 17.45 लाख रुपये ले लिया, लेकिन उन्हें मदरसा में स्थायी नियुक्ति नहीं कराया गया। रकम देने के बाद नियुक्ति के इंतजार में उनकी आर्थिक स्थित चरमरा गई। इतना ही नहीं इस बीच पिता की मानसिक तनाव होने के कारण हृदयाघात हुआ। इससे उनकी मौत हो गई। ऐसे में जब उन्हें ठगी होने का अहसास हुआ तो वह मामले में थाने पहुंच पुलिस से शिकायत की। इस दौरान सात लाख रुपये की महज वापसी कराई गई।
वहीं मदरसा के प्रबंधक आबिद अली ने बताया कि मदरसा में तैनात संविदा कर्मी की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं। उनके और मदरसा में तैनात कुछ लोगों के खिलाफ साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
वहीं मदरसा के प्रबंधक आबिद अली ने बताया कि मदरसा में तैनात संविदा कर्मी की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं। उनके और मदरसा में तैनात कुछ लोगों के खिलाफ साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन