फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   स्कूल से वंचित बच्चों का होगा सर्वे

स्कूल से वंचित बच्चों का होगा सर्वे

Tue, 05 Feb 2019 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
स्कूल से वंचित बच्चों का होगा सर्वे
स्कूल से वंचित बच्चों का फिर होगा सर्वे
विज्ञापन

बीआरसी पर फीड होगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। आउट ऑफ स्कूल बच्चों के सर्वे के लिए शासन स्तर से नया कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत स्कूल से वंचित बच्चों का फिर से सर्वे कर इसकी सूचना ब्लॉक मुख्यालयों पर फीड कराई जाएगी। इसमें विद्यालय स्तर से प्रधानाध्यापक निर्धारित प्रारूप में आउट आफ स्कूल बच्चों की सर्वे रिपोर्ट तैयार कर उसे फीड को कराएंगे। प्रथम चरण का सर्वे 30 मार्च तक चलेगा।

बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से प्रति वर्ष आउट ऑफ स्कूल बच्चों का सर्वे कराया जाता है। इसके बाद उनको पंजीकृत कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। इसके बाद उनको पंजीकृत कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश की जाती है। इसकी खामी यह बताई जा रही है कि इसका डाटा किसी भी स्तर से अपडेट किया जा सकता था। इसके चलते कभी-कभी स्कूली शिक्षा से बच्चों के बारे में रिपोर्ट प्राथमिक स्तर से शुरू होकर जिला स्तर पर आते आते परिवर्तित हो जाती थी। इससे योजना के क्रियान्वयन में भी दिक्कत पैदा होती थी। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए अब शासन स्तर से नया कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत विद्यालयों के प्रधानाध्यापक का यह दायित्व होगा कि उसके दायरे में आने वाले गांव व मजरों में 6 से 14 वर्ष तक का कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित रहने पाए। बच्चों के बारे में डाटा फीडिंग बीआरसी स्तर से की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक बीआरसी से कंप्यूटर आपरेटर को जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। नई व्यवस्था में स्कूली शिक्षा से वंचित बच्चों के रिपोर्ट में किसी भी स्तर पर फेरबदल नहीं की जा सकेगी। जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा केडी मिश्रा ने बताया कि विद्यालयवार सूचना में किसी प्रकार का फेरबदल नहीं किया जा सकेगा। ऊपर के अधिकारी उस रिपोर्ट को देख सकेंगे लेकिन उसमें कोई परिवर्तन नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed