फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   एक दिसंबर से चलेगा बाघ संरक्षण माह

एक दिसंबर से चलेगा बाघ संरक्षण माह

Wed, 28 Nov 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
एक दिसंबर से चलेगा बाघ संरक्षण माह
एक दिसंबर से शुरू बाघ संरक्षण माह
विज्ञापन

लोगों को किया जाएगा जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की तरफ से एक दिसंबर से बाघ संरक्षण माह की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान बाघ व अन्य जंगली जानवरों की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

डीएफओ मनीष सिंह ने कहा कि दिसंबर माह में अधिकतर लोग अपने गन्ने की फसल काटते हैं। इसी माह में बाघिन जंगल के आसपास स्थित गन्ने के खेत में अपने शावक को जन्म देती है। यह स्थान इनके लिए उपयुक्त होता है। ऐसे में गन्ना कटाई के समय वह किसानों पर हमला कर सकती है। इसलिए किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि एक से 31 दिसंबर तक चलने वाले बाघ संरक्षण माह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस माह में तत्काल सुरक्षा टीम बनाई जाएगी। जो किसी भी वन्य जीवों के गांव में घुसने के बारे में जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर लोगों व वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। इसके अलावा जंगल के किनारे गांवों में ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों के साथ बैठक कर वन्य जीवों की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। पशु विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाकर पशुओं की जांच कराई जाएगी। स्कूलों के बच्चों को जंगल में घुमाकर उन्हें जंगली जीवों व वन संपदा के बारे में जानकारी दी जाएगी। रेंज व विभाग परिसर में रखे गए पिंजडे़ की साफ सफाई के अलावा रखरखाव के लिए वन विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed