{"_id":"5bfaee03bdec22414b47c18b","slug":"171543171587-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौतनवां तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौतनवां तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टी
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवां तहसीलदार समेत दो को प्रतिकूल प्रविष्टि
गांव में चौपाल न लगाए जाने पर लेखपाल को डीएम ने दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
अड्डा बाजार । डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने रविवार को नौतनवां तहसील के मुडेहरा गांव में बने केंद्र पर मतदाता पुनरीक्षण का जायजा लिया। उन्होंने धान खरीद का भी जायजा लिया। अड्डा-संपतिहा पीडब्ल्यूडी मार्ग के निर्माण की गुणवत्ता और सड़क किनारे साफ सफाई का भी निरीक्षण किया। बूथ के निरीक्षण के दौरान गांव में मताधिकार के प्रयोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चौपाल न लगाए जाने की जानकारी मिलने पर उन्होंने हल्का लेखपाल को कड़ी चेतावनी दी। साथ ही लेखपाल पर नियंत्रण न रख पाने पर उन्होंने तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी। इसके अलावा फरेंदा बुजुर्ग धान क्रय पर लेखपाल दीनदयाल यादव को देर से उपस्थित होने तथा लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ पर निरीक्षण के दौरान डीएम ने बीएलओ सुभाष चौधरी को निर्देश दिए कि गांव में 18 साल की आयु पूरी कर चुके कोई पुरुष व महिला मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहने पाएं। लोगों ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत मताधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूक करने के लिए गांव में चौपाल न लगाए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही हल्का लेखपाल दीपेंद्र धवल को इस लापरवाही पर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने नौतनवां तहसीलदार नरेश चंद्र को लेखपाल पर कंट्रोल न होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी केंद्रों पर धान विक्रय के लिए गांव में तहसील कर्मचारियों द्वारा चौपाल का आयोजन किया जाए। ताकि लोग सरकारी क्रय केंद्रों पर ही उपज बेचें। उन्होंने फरेंदा बुजुर्ग में क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। धान क्रय पर लेखपाल दीनदयाल यादव को देर से उपस्थित होने तथा लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी।