{"_id":"5974efbf4f1c1b4d608b472b","slug":"171500835775-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे जीएम के नहीं आने से निराश लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे जीएम के नहीं आने से निराश लौटे लोग
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवां। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के रविवार को नौतनवां रेलवे स्टेशन पर आगमन को लेकर नगर के कई संगठनों ने रेलवे से संबंधित समस्याओं को लेकर जीएम से मिलने के लिए घंटों इंतजार करते रहे। जीएम नहीं आए तो निराश होकर लौट गए।
रविवार की दोपहर एक बजे नौतनवां में रेलवे महाप्रबंधक के आने की सूचना को लेकर एक दिन पहले से ही तैयारी चल रही थी। रेल परिसर में नगर पालिका के एक दर्जन से ज्यादा सफाई कर्मियों को लगाकर साफ सफाई एवं रेल कर्मचारियों द्वारा सुबह से प्लेटफार्म पर गड्ढों को मिट्टी से भरने का काम किया जा रहा था। इसी सूचना पर रेल परिसर में आवंटित दुकानों के मालिक अपनी अत्यधिक किराया वसूली करने एवं रेल अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न की समस्या को लेकर जीएम से मिलना चाहते थे। लेकिन जीएम के नही आने उन्हे निराशा हुई। कुछ दिनों पहले ही दुकानदारों के नेतृत्व में गोरखा समाज के जिलाध्यक्ष मनोज राना ने इस संबंध में प्रधानमंत्री को एक शिकायती पत्र भेजकर इस मामले के निराकरण की मांग की थी। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सेवा भारती के सदस्य भी अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन पत्र लेकर कई घंटे बैठे रहे। इस दौरान अनिल राना, अनिल शाही, रवि तिवारी, प्रदीप पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, सहेंद्र सिंह, रामरूप जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल, मेहताब अहमद, सुरेंद्र पाठक, ओमप्रकाश वर्मा मौजूद रहे।