{"_id":"68867cca0bdf871f5c0e89cf","slug":"17-pm-shri-schools-will-have-career-corners-and-fairs-will-be-organised-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-155700-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 17 पीएम श्री स्कूलों में बनेंगे कॅरिअर कार्नर, लगेगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 17 पीएम श्री स्कूलों में बनेंगे कॅरिअर कार्नर, लगेगा मेला
Mon, 28 Jul 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नए शिक्षा सत्र में जनपद के 17 पीएम श्री स्कूलों में कॅरिअर कार्नर विकसित कर विद्यार्थियों को जरूरी सलाह दी जाएगी। साथ ही कॅरिअर मेला आयोजित कर विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य बनाने के बारे में जागरूक किया जाएगा।
मेला आयोजन के लिए शिक्षा महानिदेशक स्तर से प्रति मेला 5 हजार रुपये की दर से 85 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। बेटियों को आत्मरक्षा के गुण भी सिखाए जाएंगे। नए निर्देश क्रम में 17 पीएम श्री स्कूलों में एक कमरा कॅरिअर कार्नर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस कमरे में टैबलेट या कंप्यूटर माॉनिटर की व्यवस्था रहेगी।
कॅरिअर गाइडेंस संबंधित वीडियो व वर्चुअल पॉडकास्ट बच्चे सुन और देख सकेंगे। इसके अलावा चिकित्सक, प्रशासनिक अफसर, अधिवक्ता, पुलिस अधिकारी, कृषि विज्ञानी व अन्य क्षेत्र से विशिष्ट जन आमंत्रित कर कॅरिअर मेला लगाया जाएगा।
विज्ञापन
1,136 बेटियां होंगी आत्मरक्षा में निपुण : पीएम श्री स्कूल की नामांकित 1,136 बेटियों को प्रतिदिन एक घंटे दो माह की ट्रेनिंग दी जाएगी।
इस दौरान छात्राओं को जूडो कराटा सिखाने के लिए खेल अनुदेशकों के लिए 5 हजार और दो प्रशिक्षण किट खरीदने के लिए 10-10 हजार सहित कुल 15 हजार रुपये का प्रबंध प्रति पीएम श्री स्कूल किया गया है। संवाद