फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   प्रशिक्षण में न पहुंचने वाले अधिकारियों पर दर्ज होगा केस

प्रशिक्षण में न पहुंचने वाले अधिकारियों पर दर्ज होगा केस

Thu, 11 Apr 2019 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण में न पहुंचने वाले अधिकारियों पर दर्ज होगा केस
प्रशिक्षण में न पहुंचने वाले अधिकारियों पर दर्ज होगा केस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने चुनाव में ड्यूटी पर लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी दी कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने सीडीओ से चुनाव कार्य में रुचि न लेने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को चिह्नित कर सूची सौंपने के लिए कहा। इस दौरान लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारियों, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी से करें। ताकि लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न हो सके। चुनाव अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। जो लोग अपने दायित्व का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में जिन-जिन अधिकारियों को जो कार्य सौंपे गए हैं, वह क्षेत्रों में जाकर मुआयना करते हुए समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रयास करें। समस्याओं के बारे में उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दें ताकि समय रहते निस्तारण कराकर मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराई जा सके। मतदान के दिन सभी बूथों पर मॉक पोल जरूरी है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल ने कहा कि सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान के पूर्व अपने अपने क्षेत्रों में बूथवार निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर एसपी रोहित सिंह सजवान, परियोजना निदेशक राजकरन पाल, जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed