{"_id":"5c991be5bdec2214262c580d","slug":"161553538021-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम के खिलाफ गरजे गांव के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम के खिलाफ गरजे गांव के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों का विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। हरदीडाली गांव के दक्षिण टोले में सौभाग्य योजना के तहत बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है। गांव में ट्रांसफार्मर के साथ ही अन्य जरूरी काम भी कराए गए हैं लेकिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन अब तक नहीं जोड़े गए हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। हालांकि कुछ लोगों के समझाने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन बंद कर दिया।
ग्रामीणों का कहना था कि कनेक्शन जोड़ने के लिए विद्युत निगम के कर्मियों से कई बार कहा गया लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया। परेशानी की बात यह है कि ट्रांसफार्मर के माध्यम से बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की गई है और लोगों को बिजली बिल भी भेजे जाने लगे हैं। बिजली का बिल आने से कुछ लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को चेतावनी दी कि उनकी समस्याओं का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में हरिराम मौर्य, महाजन, रामनाथ, लालमोहन, अशोक, निरंजन, रामप्रसाद, दिलीप, छट्ठू आदि शामिल रहे।