{"_id":"5c800b33bdec2214720f9e20","slug":"161551895347-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की कापियों की जांच करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की कापियों की जांच करेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड की कॉपियों की जांच करेंगे 85 उप प्रधान परीक्षक
- आठ मार्च से जिले के तीन केंद्रों पर शुरू होगा मूल्यांकन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में तीन केंद्रों पर आठ मार्च से बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होगा। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। कॉपियों की जांच के लिए 85 उप प्रधान परीक्षक और 756 परीक्षक लगाए गए हैं।
विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सेठ आनंद राम जयपुरिया इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 28 उप प्रधान परीक्षक कॉपियां जांच करेंगे। वहीं महराजगंज इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के कॉपियों की जांच के लिए 19 उप प्रधान परीक्षक और 184 परीक्षक लगाए गए हैं। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में इंटर के कॉपियों की जांच के लिए 38 उप प्रधान परीक्षक और 328 परीक्षक लगाए गए हैं। जिससे समय से कॉपियों की जांच हो सके। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई हैं। आठ मार्च से जिले के तीन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटर के कॉपियों की जांच शुरू होगी। 23 मार्च तक कॉपियों का मूल्यांकन चलेगा। सभी परीक्षक व उप प्रधान परीक्षक को सूचितापूर्ण ठंग से कॉपियों का मूल्यांकन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। जल्द ही सभी केंद्रों पर कॉपियां प्राप्त हो जाएंगी।