{"_id":"5c06cc82bdec2241c465c513","slug":"161543949442-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के आश्वासन पर भाकियू का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी के आश्वासन पर भाकियू का धरना समाप्त
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी के आश्वासन पर भाकियू का धरना समाप्त
मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कराने की कर रहे थे मांग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई का धरना दूसरे दिन मंगलवार को एसपी के आश्वासन पर समाप्त हो गया। संगठन की कार्यकर्ता सिंधू देवी के परिवार के सदस्यों के साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के लिए धरना दे रहे थे।
संगठन के जिला महासचिव रामअशीष ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने सिंधू देवी के परिजनों के साथ मारपीट की। इसकी शिकायत पनियरा थाने में की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी को थानेदार द्वारा भगा दिया गया था। इसकी शिकायत के बाद धरना दिया जा रहा था। उधर, धरने के दूसरे दिन एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपों की जांच करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि आश्वासन के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो फिर धरना शुरू किया जाएगा। इस मौके पर सुभागी देवी, सुरसती देवी, किरन देवी, रामसजन प्रसाद, देवनाथ पासवान, संजय निषाद आदि मौजूद रहे।