फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा ने किया उपवास

लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा ने किया उपवास

Thu, 12 Apr 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा ने किया उपवास

विज्ञापन

महराजगंज। गुरूवार को नगर के सक्सेना चौक पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सामूहिक उपवास का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए उपवास किया गया है। विरोधी दलों की तीखी आलोचना करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया गया। सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि 70 वर्षों तक देश की सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस ने तो देश के किसानों, व्यापारियों, युवाओं , महिलाओं के लिए, कोई ठोस योजना नहीं दी। घोटालों और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। जब देश की जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल किया तो सत्ता की भूख ने बेचैन कर दिया। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत भारत की पहचान, पड़ोसी मुल्कों से उनके हिसाब से व्यवहार, किसानों की चिंता, गरीबों की चिंता, बेरोजगारों की चिंता और कानून व्यवस्था को बेहतर किया। यह सब देख विरोधी दलों ने विगत दिनों लोकसभा नहीं चलने दी। देश का नुकसान हुआ है। उनको सदबुद्धि आए इसलिए आज हम सब उपवास पर बैठे है। प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस हताश हो चुकी है। जनता अब कांग्रेस को नकार चुकी है। सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया ने कहा कि आज देश व प्रदेश की भाजपा सरकार हर वर्ग के कल्याण व उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उपवास कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु दयाल चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, ऋषि त्रिपाठी, प्रभाकर दुबे, अजय श्रीवास्तव, दिनेश त्रिपाठी, अंगद गुप्ता, अरुणेश शुक्ल, ओमप्रकाश पटेल, परदेसी रविदास, प्रदी सिंह, मधुर सिंह, राम नारायण जायसवाल, सानन्दन पटेल, रमेश मोदनवाल राघवेंद्र मिश्र,शेष नाथ सिंह, उमेश जायसवाल, राजेश यादव , बबलू सिंह, बाबू नंदन शर्मा, राधेश्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed