{"_id":"5aba816c4f1c1b21578b6e20","slug":"161522172268-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लगेंगे 500 इंडिया मार्का हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लगेंगे 500 इंडिया मार्का हैंडपंप
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
हैंडपंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। प्यास बुझाने के लिए 500 नए इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए जाएंगे। हैंडपंप लगाने का काम अगले सप्ताह से शुरु करा दिया जाएगा।
सभी इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने के लिए जिले के पांचों विधायकों ने अपना अपना प्रस्ताव दे दिया है। उनके प्रस्ताव पर ही निर्धारित स्थलों पर हैंडपंप लगवाए जाएंगे। नया हैंडपंप लग जाने से लोगों को प्यास बुझाने के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। शासन ने हर विधायक के प्रस्ताव पर 100-100 इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने की व्यवस्था की है, जिसके क्रम में अब इस व्यवस्था को अमली जामा पहनाया जा रहा है।
जेई-एईएस से जंग लड़ने के लिए शासन ने स्वच्छ पेयजल को भी हथियार बनाया है। इसके तहत जहां जल निगम विभाग 11 ग्राम पंचायतों में मिनी पाइप पेयजल योजना संचालित कर रही है। वहीं पर जिले में 500 इंडिया मार्का हैंडपंप भी लगाने की तैयारी है। इससे पहले 13 पेयजल परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में जल निगम के सहायक अभियंता एके अग्रवाल ने कहा कि इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने के लिए 17 मार्च को निविदा खोली गई है। अगले सप्ताह से हैंडपंप लगाने का काम शुरु करा दिया जाएगा। हैंडपंप लगाने के लिए पांचों विधायकों ने अपने अपने विधान सभा क्षेत्र में पंप लगाने की सूची भेज दी है।
विज्ञापन
प्रति हैंडपंप पर खर्च होगा 36 हजार
जल निगम विभाग के सहायक अभियंता एके अग्रवाल ने कहा कि एक इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने पर 36 हजार रुपये खर्च होंगे। सभी 500 इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने के लिए प्रथम किस्त में 25 प्रतिशत धनराशि अवमुक्त कर दिया गया है।