फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   महराजगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के आठ पर्चे विके, घुघली अध्यक्ष पद के लिए नहीं खुला खाता

महराजगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के आठ पर्चे विके, घुघली अध्यक्ष पद के लिए नहीं खुला खाता

Sat, 04 Nov 2017 06:38 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के आठ पर्चे विके, घुघली अध्यक्ष पद के लिए नहीं खुला खाता
महराजगंज। जिले के सात नगर निकायों के नामांकन व पर्चा बिक्री की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को शुरू हुई। पहला दिन होने के कारण नामांकन स्थलों पर कोई खास भीड़ नहीं दिखी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मी सजग रहे। इस बीच कलेक्ट्रेट में बने नामांकन कक्ष का डीएम वीके सिंह ने मुआयना भी किया। इस दौरान मौके पर मौजूद कर्मियों को दायित्व के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी और निर्वाचन आयोजन की गाइड लाइन के अनुरूप कार्य करने को कहा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट और सदर तहसील में नगर पालिका परिषद महराजगंज व घुघली नगर पंचायत से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। नगर पालिका महराजगंज से अध्यक्ष पद के लिए आठ पर्चे खरीदे गए। जिसमें से एक प्रत्याशी सानंदन पटेल ने तीन सेट में पर्चा दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत घुघली में अध्यक्ष पद के एक भी पर्चे नहीं बिके। वहीं नगर पालिका नौतनवां में अध्यक्ष पद के लिए चार पर्चे बिके। फरेन्दा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन पर्चे बिके। वहीं सभासद पद के लिए 18 पर्चे खरीदे गए। नगर पंचायत निचलौल के अध्यक्ष पद के दो सेट पर्चे और सिसवां अध्यक्ष पद के लिए 10 सेट पर्चे खरीदे गए। सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 20 पर्चे खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन कक्ष में कई प्रत्याशियों ने नगर पालिका महराजगंज अध्यक्ष पद के लिए पर्चा खरीदा। इस बीच सानंदन पटेल ने महराजगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए तीन सेट में पर्चा दाखिल किया। वहीं कपिलदेव प्रजापति ने दो, सुरेश और उनकी पत्नी उर्मिला देवी एक - एक सेट और जदयू के चंद्रशेखर साहू ने एक सेट पर्चा खरीदा।

आरओ ज्ञानेश्वर प्रसाद ने बताया कि अध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी का पर्चा दाखिल हुआ है। सभासद पद के लिए वार्ड नंबर 16 से 20 तक 20 पर्चे खरीदे गए। नगर के विभिन्न वार्डों से चुनाव में भागीदारी के लिए कुल 62 पर्चे खरीदे गए। वार्ड नंबर 25 से दो, वार्ड नंबर 24 से तीन, वार्ड नंबर 17 से एक, वार्ड नंबर 18 से तीन, वार्ड नंबर 19 से सात, वार्ड नंबर 20 से चुनाव में भागीदारी के लिए चार पर्चे खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed