{"_id":"59972d6c4f1c1b86558b4c1e","slug":"161503079788-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के डर से 3 दिनों तक पेड़ पर बैठे व्यक्ति को पुलिस ने उतारा 20-01-51","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ के डर से 3 दिनों तक पेड़ पर बैठे व्यक्ति को पुलिस ने उतारा 20-01-51
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार (महराजगंज)। कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर एकडंगा के पूरब तरफ बहने वाली हिरने नाला के उस पार बाढ़ में फंसकर एक 65 वर्षीय व्यक्ति पिछले तीन दिनों से एक अमरुद के पेड़ पर बैठा हुआ था, जिसे आज चिउटहां चौकी इंचार्ज तथा 100 डायल नंबर के पुलिस कर्मियों की मदद से उतरवाया गया। इसके बाद उस व्यक्ति को पुलिस कर्मियों ने अपनी ही गाड़ी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे घर वापस भेज दिया।
थानाक्षेत्र के ग्राम खेसरारी के मुसहरी टोला निवासी 65 वर्षीय राजू विगत 3 दिनों पहले बुधवार की सुबह लक्ष्मीपुर एकडंगा क्षेत्र स्थित अपने रिश्तेदार के घर से अपने घर वापस आने के लिए निकला। राजू अभी ग्राम सभा के पूरब की तरफ स्थित हिरने नाला के पास पहुंचा था कि उसी समय रास्ते में ही जोरदार बरसात शुरू हो गई। जिसके कारण राजू एक पेड़ के नीचे बैठ कर बारिश के बंद होने का इंतजार करने लगा। लेकिन बरसात बंद न होकर पूरे दिन होती रही। जिसके बाद नाले के पानी में लगातार हो रही वृद्धि को देख राजू डर गया और पास में ही मौजूद एक बड़े अमरुद के पेड़ पर चढ़ गया। लगातार हो रही बारिश के कारण राजू पिछले तीन दिनों से उसी अमरुद के पेड़ पर बैठा रहा। शुक्रवार की सुबह जब मौसाम सही हुआ तो गांव के बच्चे नाले की तरफ मछली मारने के लिए पहुंचे। उसी समय उनकी नजर अमरुद के पेड़ पर पड़ी जहां बैठे राजू को देख बच्चे डर गए और शोर मचाते हुए गांव में पहुंचे। जिसके बाद गांव के लोग एकत्र होकर नाले के पास पहुंचकर राजू को उतारने का काफी प्रयास किये लेकिन वो डर के नाते निचे नहीं उतर रहा था। गांव वालों ने चिउटहां चौकी प्रभारी विनोद राय व 100 डायल नंबर पर इसकी सूचना दिया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज व 100 डायल के पुलिस कर्मियों ने गोताखोरों की मदद से राजू को अमरुद के पेड़ से निचे उतरवाकर तुरंत सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
छज्जा गिरने से तीन घायल
खुटहां। पनियरा थाना क्षेत्र के मुड़िला गांव में शकील के घर के पश्चिम चहारदीवारी पर बना छज्जा टूटकर गिरने से तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार की शाम 5:00 बजे के करीब गांव के नौसाद पुत्र आबिद अली उम्र (10)वर्ष, रोहन पुत्र नरसिंह उम्र (8) वर्ष और अरमान पुत्र हसन रजा उम्र(9)वर्ष छज्जा के नीचे से ऊपर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे कि अचानक छज्जा टूटकर गिरा जिससे सभी घायल हो गए। उन्हे जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
----------------------------------------------------------------------------------------------
पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
निचलौल। सोहगीवरवा वन्य जीव प्रभाग के शिवपुर रेंज मे अवैध रूप लड़की काटने के मामले मे पांच लोगों के विरूद्ध वन्य जीव व वन संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।सोहगीवरवा के शिवपुर रेन्ज मे 3 बोटा शीशम की लड़की अवैध रूप से काटने से के मामले में वन विभाग ने भोथहा निवासी जितेन्द्र, योगेन्द्र, धुप,उपेन्द्र ,सर्वजीत सहित पांच लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस सम्बन्ध मे वनक्षेत्राधिकारी अशोक चंद्रा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शीध्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।