{"_id":"66469f82eb9a1a1fc40a3914","slug":"16-types-of-complaints-can-be-made-through-c-vigil-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122622-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सी–विजिल से 16 प्रकार की कर सकते हैं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सी–विजिल से 16 प्रकार की कर सकते हैं शिकायतें
Fri, 17 May 2024 05:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 17 May 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। प्रेक्षक (सामान्य) गुरप्रीत कौर ने सी–विजिल और मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति कक्ष का निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने सबसे पहले सी–विजिल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने एआर कॉपरेटिव व सी–वीजिल प्रभारी सुनील गुप्ता और सहायक प्रभारी बृजेंद्र शर्मा से सी–विजिल के माध्यम से शिकायत निस्तारण प्रक्रिया की जानकारी ली और एफएसटी टीमों की लोकेशन को देखा। उन्होंने शिकायतों के प्रकार और सर्वाधिक मिलने वाली शिकायतों के बारे में भी पूछा। प्रभारी सी–विजिल ने बताया कि कुल 16 प्रकार की शिकायतें सी–विजिल के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती हैं। जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने अवगत कराया कि मॉनिटरिंग सेल प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है। निरीक्षण के दौरान पुलिस प्रेक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, व्यय प्रेक्षक जितेन्द्र पटेल, विराज खोगरे, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अपर उपजिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा, एसडीएम सदर रमेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन