फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   16 tons of Chinese garlic and 10 boxes of kiwi destroyed

Maharajganj News: 16 टन चाइनीज लहसुन और 10 पेटी कीवी किया नष्ट

Thu, 17 Oct 2024 08:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 17 Oct 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
16 tons of Chinese garlic and 10 boxes of kiwi destroyed
निचलौल। शहर के दामोदरी पोखरा के किनारे बृहस्पतिवार देर शाम करीब छह बजे नेपाल से तस्करी कर भारत लाई गई 16 टन चाइनीज लहसुन और 10 पेटी कीवी नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान लोगों की काफी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


कस्टम विभाग के डिप्टी कमिश्नर वैभव कुमार सिंह ने बताया की भारत नेपाल बाॅर्डर के रास्ते नेपाल से तस्करी कर चाइनीज लहसुन और कीवी लाया गया था। इसकी जांच कराई गई तो रिपोर्ट के मुताबिक इस तरह के सामान को मानव उपभोग के लिए उपयुक्त नहीं माना गया है। इसलिए इसे काफी सुरक्षा व्यवस्था के साथ नष्ट करवाया जा रहा है। वहीं निचलौल कस्टम अधीक्षक केएन सिंह ने कहा की कार्रवाई में बरामद 850 बोरी करीब 16 टन चाइनीज लहसुन और 10 पेटी कीवी को जांच के बाद पहले जेसीबी से रौंदते हुए नष्ट करने के बाद जेसीबी की मदद से जमीन की खुदाई कर डाल दिया गया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं आसपास के लोगों को इसके गंध से कोई दिक्कत न हो इसके लिए ब्लीचिंग पाउडर का भी प्रयोग किया गया है। इन्होंने आगे कहा की चाइनीज लहसुन के बार में कहा जाता है कि इसमें मौजूद फंगस से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। साथ ही चाइनीज लहसुन में कीटनाशकों का स्तर भी काफी ऊंचा देखा गया है। कीड़ों से बचाने के लिए इस पर मेथाइल ब्रोमाइड का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी वजह से इस लहसुन को खाने से पेट की बीमारियां जैसे अल्सर, इन्फेक्शन आदि होने का खतरा रहता है। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया, मृत्युंजय तिवारी, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed