{"_id":"5cf2c921bdec22073e1186bf","slug":"155941511917-maharajganj-news120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी जवानों ने नियमित दिलानें की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी जवानों ने नियमित दिलानें की मांग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीआरडी जवानों ने नियमित ड्यूटी लगाने की मांग की
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पीआरडी जवानों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की। जवानों ने कहा कि चुनाव की तरह थानों पर नियमित ड्यूटी लगाई जाती तो पीआरडी जवानों को परिवार के पालन पोषण में परेशानी नहीं होती। संगठन के अध्यक्ष रामा तिवारी ने कहा कि चुनाव के समय पीआरडी जवानों की ड्युटी सभी थानों में लगाई गई थी। जवानों ने अपने दायित्व का ठीक ढंग से निर्वहन किया है। जिससे सभी पीआरडी जवानों में खुशी रही। लेकिन अब ड्यूटी नहीं लग रही है। ऐसे ही जवानों को नियमित थाने में ड्यूटी दी जाए। संगठन के महामंत्री अखिलेश सिंह ने कहा कि पीआरडी जवानों को नियमित ड्यूटी नहीं मिलने से आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ता है। चुनाव के समय जवानों को ड्यूटी मिलने से थोडी राहत मिली। इसी तरह से नियमित ड्यूटी दी जाए। इससे पीआरडी जवान पुलिस के साथ अपने दायित्व का निर्वहन कर सकें। इस मौके पर भगवंत दास, गुलाब चंद्र राय, रामफल, फागु, जसई प्रसाद, राममदन, जोगेंद्र, शिवप्रसाद, मुक्तिनाथ आदि मौजूद रहे।