{"_id":"5cacd2afbdec2262650b124c","slug":"151554829999-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 लाख 58 हजार किताबों की पहली खेप जिले में आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 लाख 58 हजार किताबों की पहली खेप जिले में आई
Tue, 09 Apr 2019 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Maharajganj
Maharajganj
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। नए शैक्षिक सत्र में नौवें दिन किताबों की पहली खेप जिले में आई। पहली खेप में करीब एक लाख 58 हजार किताबें प्राप्त हुई है। जिसमें 70 हजार किताबें कक्षा एक से तीन तक की है। इन किताबों को बीआरसी के माध्यम से वितरित किया जाएगा। अभी तक बच्चे पुरानी किताबों से पढ़ रहे थे।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 648 पूर्व माध्यमिक विद्यालय, 1478 प्राथमिक एवं 13 कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं। इसमें करीब दो लाख 68 हजार, 221 छात्रों को किताबों के वितरण के लिए शिक्षा विभाग की ओर से मांग पत्र भेजा गया था। कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क किताबें शासन की ओर से वितरित कराया जाता है। पहली खेप में करीब 1 लाख 58 हजार किताबें प्राप्त हुई हैं। बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि सभी छात्रों को नई किताबें वितरित कराया जाएगा। कक्षा एक दो और तीन के कलरव, दो और तीन के लिए गिनतारा, कक्षा तीन के लिए हमरा परिवेश और रेन्वो प्राप्त हुआ है। इसकी संख्या 70 हजार होगी। अन्य विषय की किताबों की गणना कराई जा रही है। सभी किताबें प्राप्त होने के बाद किताबों का वितरण करने का कार्रवाई की जाएगी। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा है।