{"_id":"5b916c09867a557ecd2a0117","slug":"151536257033-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से रकम निकलने गए व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से रकम निकलने गए व्यक्ति की मौत
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घुघली (महराजगंज)। भारतीय स्टेट बैंक में रकम लेने के लिए कतार में खड़ा एक व्यक्ति अचानक चक्कर खा कर गिर गया। मौके पर उपस्थित बैंक कर्मियों व ग्राहकों के सहयोग से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पड़ताल के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिरईची निवासी कतवारू 35 नगर के भारतीय स्टेट बैंक में पैसा निकालने गए थे। कतार में खड़ा होने के दौरान वह चक्कर खाकर गिर पडे़। लोगों ने होश में लाने का प्रयास किया लेकिन वह होश में नहीं आ सका। बैंक कर्मियों व उपस्थित लोगों के सहयोग से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे परिजन शव को लेकर घर चले गए।