{"_id":"5b8c2e8e42c792463d4ae451","slug":"151535913614-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में मंडराते बादल जमकर बरसे तो गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में मंडराते बादल जमकर बरसे तो गर्मी से मिली राहत
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमकर बरसे मेघ, उमस से मिली राहत
झमाझम बारिश से नगर के कई क्षेत्रों में हुआ जलजमाव
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। रविवार को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। शनिवार को दोपहर से शांत पड़े बादल रविवार को थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर कई बार देर तक तेज बारिश हुई। झमाझम बारिश से नगर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया। इसके चलते कृष्ण जन्माष्टमी पर झांकी सजाने वालों को काफी दिक्कत हुई। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी हल्की फुहारें पड़ती रहीं। इससे लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की, वहीं धान की फसल को भी संजीवनी मिल गई।
रविवार को दोपहर लगभग ढाई बजे उमड़ते बादल और तेज हवा के झोकों के बीच शहर में झमाझम बारिश होने लगी। इससे जो जहां था, वहीं रुक गया। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कम बारिश हुई। थोड़ी-थोड़ी देर के बाद हुई तेज बारिश के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रुकना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे दिन हल्की फुहारें पड़ती रहीं। बारिश के कारण ज्यादातर कस्बों की सड़कें कीचड़युक्त हो गईं। जिस पर चल पाना लोगों का दूभर हो गया। वहीं, गांव की गलियां भी कीचड़ से सन गईं। उधर, शहर में शास्त्री नगर, आजाद नगर, सरोजनी नगर, विस्मिल नगर, जय प्रकाश नगर समेत अन्य मोहल्लों में जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
राजीव नगर मुहल्ले के बृजेश गुप्ता ने कहा कि बारिश से मौसम तो सुहावना हुआ लेकिन जाम पड़ी नालियों का पानी सड़क पर फैल गया। घर के पास ही मोड़ पर सड़क पर जलजमाव होने के कारण आने जाने में दिक्कत हुई। बारिश होने से सड़क पर ज्यादा पानी एकत्र हो गया है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दो दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। इससे लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिलेगी।