{"_id":"598615474f1c1b234c8b4821","slug":"151501959495-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनौली काठमांडू मार्ग बन्द, सड़क पर गिरा पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनौली काठमांडू मार्ग बन्द, सड़क पर गिरा पहाड़
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के चितवन जिले के परसा के पास करीब दस किमी के इलाके में पहाड़ गिरने से मुग्लिन नारायणघाट सड़क मार्ग जाम हो गया है। सोनौली-काठमांडू मार्ग फिर बंद हो जाने से सावन के आखिरी सोमवार को भारत से जाने वाले तीर्थ यात्रियों को मायूस होना पड़ा और उन्हें 100 किमी अधिक दूरी तय कर हेटोंडा होकर जाना पड़ा। कुछ सरहद से ही वापस हो लिए। पुलिस मलबे को हटाने में जुटी है।
नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बुधवार से ही सड़क पर पहाड़ गिरने से रास्ता बंद दो गया है। चितवन जिले के पुलिस उपाधीक्षक दीपक थापा ने बताया कि इस समय युद्ध स्तर पर पहाड़ हटाने का कार्य जारी है। किंतु अभी रास्ता खुलने की संभावना नहीं है। पोखरा काठमांडू जाने वाले पर्यटकों को थोड़ी दिक्कत हो रही हैं, पर नेपाल सरकार मदद के प्रयास कर रही है। ट्रैफिक पुलिस ने मुग्लिन नारायणघाट सड़क से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों से अपील कि है कि वे वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें, जिससे किसी तरह की दिक्कत न हो। काठमांडू जाने के लिए श्याम जा कालिंग से होकर सीधे काठमांडू जाया जा सकता है। इन रास्तों पर कोई समस्या नहीं है। मार्ग बन्द होने से बसो को 100 किमी की दूरी अधिक तय करनी पड़ रही है, जिससे किराया भी बढ़ गया है।