फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पीजी कालेज के छात्रों ने शुरू किया आमरण अनशन

पीजी कालेज के छात्रों ने शुरू किया आमरण अनशन

Sat, 08 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
पीजी कालेज के छात्रों ने शुरू किया आमरण अनशन
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के बीए भाग तीन के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट घोषित नहीं होने से वे परेशान हैं। प्रशासन को अल्टीमेटम देने के बाद भी परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने से नाराज छात्रों ने शुक्रवार को कालेज परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया। कहा कि अगर परीक्षा परिणाम घोषित होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन

छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि आमरण अनशन पर परीक्षा परिणाम जल्दी घोषित नहीं हुआ तो रोड जामकर सभी छात्र प्रदर्शन करने को तैयार हैं। छात्रहित को लेकर कालेज प्रशासन की ओर से अनदेखी की जा रही है। समय से परीक्षा परिणाम घोषित न होने के कारण बाहर कालेजों दाखिला लेने के दिक्कत हो रही है। अगर जल्दी बीए तृतीय वर्ष का परिणाम घोषित नहीं हुआ तो छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकार हो जाएगा।
विज्ञापन

सर्वेश चौरसिया, रामसिंह, सत्यम वर्मा और विजय शर्मा ने कहा कि पता नहीं किन कारणों ने परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो रहा है। एमएम अगर किसी कालेज में दाखिला लेने के लिए बीए का अंकपत्र होना जरूरी है। समय बीतने के बाद रिजल्ट घोषित हुआ तो छात्रों को दिक्कतें होंगी। उनका दाखिला कहीं नहीं हो पाएगा। कालेज प्रशासन को इस समस्या के बारे में सोचना चाहिए। अगर इसी तरह लापरवाही होती रही तो सभी छात्र मिलकर रोड जाम कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बृजेश चतुर्वेदी, अभय प्रताप, अमित पांडेय, अमित कुमार पासवान, सूरज वर्मा, शिवशंकर गुप्ता, करन निगम, बृजेश चतुर्वेदी के अलावा तमाम छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed