फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   146 litres of petrol and 122 litres of diesel seized from a grocery store

Maharajganj News: किराना की दुकान से 146 लीटर पेट्रोल व 122 लीटर डीजल पकड़ा

Sun, 31 May 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
146 litres of petrol and 122 litres of diesel seized from a grocery store
फरेंदा। धानी मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के निकट सिधवारी में संचालित किराने की दुकान से शनिवार को भारी मात्रा में पेट्रोल व डीजल का भंडारण मिला। मामले में दुकान संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय कुमार व पूर्ति अधिकारी ईशान प्रताप सिंह सहित पुलिस टीम ने धानी रोड स्थित सिधवारी के विश्रामपुर चौराहे पर स्थित अर्थ पेट्रोलियम विश्रामपुर के निकट एक किराने की दुकान पर छापा मारा तो दुकान के बाहर पानी की बोतल में पेट्रोल रखा मिला। टीम को तलाशी के दौरान अलग-अलग गैलनों, ड्रम व बोतलो में भरा कुल 146 लीटर पेट्रोल व 122 लीटर डीजल बरामद हुआ। इन्हें ऊंचे दामों में बेचने के लिए भंडारित किया गया था। दुकान संचालिका तान्या जायसवाल से पूछताछ में खतौनी, फार्मर रजिस्ट्री सहित भंडारण संबंधी कोई कागजात नहीं दिखा सकी। सिसवा बाजार निवासी संचालिका ने टीम को बताया कि किराए के मकान में दुकान संचालित करती हैं अवैध भंडारण कर बिना लाइसेंस के लाभ के उद्देश्य से पेट्रोल व डीजल की बिक्री की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed