{"_id":"5f5a6b218ebc3e4399135926","slug":"146-found-positive-in-mahrajganj-and-kushinagar-maharajganj-news-gkp3650718111","type":"story","status":"publish","title_hn":"146 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
146 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत
विज्ञापन
146 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत
महराजगंज/कुशीनगर। महराजगंज और कुशीनगर में कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले लोगों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को महराजगंज में 87 और कुशीनगर में 59 लोग पॉजिटिव पाए गए जबकि महराजगंज में दो संक्रमितों की मौत हो गई। महराजगंज में संक्रमितों की संख्या 3885 और कुशीनगर में 3893 तक पहुंच गई। महराजगंज में कोरोना के सक्रिय मामले 2828 हैं तो कुशीनगर में 693 है। महराजगंज में 911 और कुशीनगर में 3174 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। महराजगंज में मरने वाले की संख्या 46 और कुशीनगर में 26 तक पहुंच गई है।
महराजगंज के उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सिसवा में 20, बृजमनगंज में सात, घुघली में तीन, लक्ष्मीपुर में पांच, महराजगंज में 15, मिठौरा में चार, नौतनवां में एक, निचलौल में चार, पनियरा में आठ, परतावल में सात, फरेंदा में चार एवं अन्य स्थानों के नौ लोग संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 64,175 सैंपल की जांच हो चुकी है। होम आइसोलेशन में 1922 लोग हैं। जिले तेजी से जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगी हैं। इसके अलावा कोविड अस्पताल पुरैना में संक्रमितों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। होम आइसोलशन में रहने वाले संक्रमितों पर निगरानी समितियों की पैनी नजर है।
उधर, पडरौना कार्यालय के अनुसार सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थित वैक्सीन स्टोर रूम में एक कर्मचारी के संक्रमित मिलने पर पूरे दफ्तर और परिसर को सैनिटाइज किया गया। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि अब तक 72090 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। बृहस्पतिवार को 2087 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 2028 निगेटिव और 59 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिले नए मरीजों में फाजिलनगर क्षेत्र के छह, कसया का एक, पडरौना के पांच, खड्डा के तीन, तमकुही के आठ, नेबुआ नौरंगिया के दो, कुबेरस्थान के तीन, रामकोला के छह, मोतीचक का एक, विशुनपुरा के छह, हाटा के सात, सेवरही के चार और अन्य क्षेत्रों के सात लोग हैं।