{"_id":"5b7da44e42c792466408c56c","slug":"141534960718-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे की बारिश से मिली गर्मी से राहत, जलजमाव से बढ़ी दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे की बारिश से मिली गर्मी से राहत, जलजमाव से बढ़ी दुश्वारियां
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो घंटे की बारिश से मिली गर्मी से राहत
फोटो
जिला अस्पताल के ओपीडी के गेट पर भी रहा जलजमाव
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। दो घंटे तक बुधवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान 38 से घटकर 32 डिग्री पर पहुंच गया। बारिश के कारण कुछ मोहल्लों में जलजमाव हो गया। मौसम विभाग की मानें तो 24 अगस्त तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने की संभावना है। हल्के बादलों के बीच दिन की शुरुआत होगी।
शहर के ऑफिसर्स कॉलोनी के सामने, सिंचाई कॉलोनी समेत अन्य गली-मोहल्लों में जलजमाव के कारण लोगों को निकलने में परेशानी हुई। बस स्टेशन, लोक निर्माण विभाग, जिला अस्पताल के ओपीडी के मुख्य द्वारा पर भी जलजमाव होने से लोगों को दिक्कत हुई। लोहिया नगर निवासी गणेश श्रीवास्तव ने कहा कि हर बारिश में जलजमाव की समस्या होती है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं देंगे। बारिश से फरेंदा रोड के किनारे की नाली ओवरफ्लो हो गई। इससे ऑफिसर्स कॉलोनी में पानी घुस गया। राजीव नगर के उपेंद्र जायसवाल ने बताया कि मोहल्ले में नाली टूटी होने के कारण बारिश होने पर गंदा पानी सड़क से बहने लगता है। बडहरा गांव के रहने वाले सुरेश ने बताया कि बस स्टेशन की छत टपक रही थी। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने बताया कि नगर में जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए नाली की सफाई कराई गई है। गौनरियाराजा गांव के किसान दिनेश चंद पांडेय ने बताया कि यह बारिश फसल के फायदेमंद हुई है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने कहा कि दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।