फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   प्रधानमंत्री आवास के लिए डूडा दफ्तर पर प्रदर्शन

प्रधानमंत्री आवास के लिए डूडा दफ्तर पर प्रदर्शन

Tue, 12 Jun 2018 12:02 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास के लिए डूडा दफ्तर पर प्रदर्शन
धरना - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

महराजगंज। नगर पंचायत घुघली अध्यक्ष के पति के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नगरीय आवास के लाभार्थियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में डूडा दफ्तर पर प्रदर्शन किया तथा आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। नगर पंचायत अध्यक्ष पति अशोक कुमार ने अपर जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि नगर पंचायत घुघली के 1200 लोगों ने प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया था। जिसमें से 501 लोगों का प्रधानमंत्री आवास के लिए चयन भी हो गया है। जिनका सत्यापन भी करा लिया गया है। भूमि की पैमाइश भी हो गई है। नक्शा भी बन गया है। चूना गिरवाकर भूमि का चिन्हांकन भी करा दिया गया है। मगर एक राजनीतिक व्यक्ति के चलते नगर पंचायत के पात्र 501 लाभार्थी अभी भी आवास का लाभ पाने से वंचित हैं। चार माह की दिन बीत गया कोई अधिकारी नगर पंचायत घुघली में जांच करने तक नहीं आया। जबकि अन्य नगर निकायों में प्रधानमंत्री आवास बन रहा है। ऐसे में मांग है कि घुघली के पात्र 501 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। पत्रक देने वाले लाभार्थियों में गीती, अभिमन्यु, जगीरा, निशा, उर्मिला आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed